नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का क्षेत्रिय विधायक कानावत व एसडीएम दीपशिखा ने निरीक्षण किया, समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।बिजयनगर नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का आज सोमवार को स्थानीय विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत, एसडीएम दीपशिखा आदि ने निरीक्षण किया इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी सहित नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शिविर में मिल रही जनसुविधाओं का जायजा लिया
शिविर में पहुंचने पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया
निरीक्षण के दौरान विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत और एसडीएम दीपशिखा ने शिविर में आए आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना। जनता को राहत पहुंचाते हुए विधायक और एसडीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सभी लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान करने के आवश्यक निर्देश दिए