दिनेश साहू आसींद
आसींद भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सामाजिक जागृति महासम्मेलन के दो दिवसीय आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रहलाद दिया (पत्रकार) हरणी, भीलवाड़ा को संयोजक, देवराज तेली को सह-संयोजक तथा एडवोकेट कुशल साहू भीलवाड़ा, को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू ने नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल का चयन, विभिन्न समितियों का गठन, प्रशासनिक एवं पुलिस स्वीकृतियां, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर प्रदेश संगठन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन सफल एवं ऐतिहासिक होगा। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
