कोली समाज ने अच्छी बारिश की कामना की

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र मे कोली समाज की और से इन्द्र देवता की पूजा आषाढ की पुर्णिमा पर हर वर्ष की भाति इस वर्ष को गडगुली माता मंदिर पर धुप ध्यान देकर कोली, मोहल्ला शिव मन्दिर से सर पर कलश लेकर जोत हाथ मे लिए हुए व धुप देते हुए कोली समाज बन्धु इकट्टा होकर जुलूस के रुप मे डिजे साउण्ड के साथ व छोटे बच्चे हाथ मे झडी के साथ कोली मोहल्ला से सदर बाजार बालाजी छतरी होते हुए फुलिया गेट पहुच कर गोबर का लेप कर पानी का कलश भर कर बारसात के लिये वहां इन्द्र भगवान को मनाने के लिये सामुहिक पूजा अर्चना की उसके बाद फुलिया गेट से होते हुअे कलश सर पर लेकर तहनाल गेट पर बिजासण माता के वहा भी पूजा अर्चना की। सदर बाजार होते हुअे पिवणिया तालाब पहॅुचे और भैरुनाथ को चावल के कासे का धूप लगाकार प्रसाद वितरित कर वहां भी पूजा अर्चना कर पिवणिया तालाब भरने की कामना की। इससे पुर्व कोली मोहल्ला मे स्थित शिव मंदिर, बाबारामदेव मंदिर, ब्रह्माणी माता मंदिर, देवनारायण मंदिर, आयनाथ माता मंदिर मे बरसात के लिये देवी देवताओ को न्यौता दिया व परम्परा अनुसार पूजा की। इस मौके पर कोली समाज की महिलाओ ने गीत गाकर इन्द्र को मनाने का जतन किया व कोली समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली ने बताया राजस्थान मे मात्र कोली समाज में ही बारिश की कामना को लेकर की जाने वाली पुजा की परंपरा 250 वर्षोे चली आ रही है साथ ही भगवान इन्द्र देवता से इस वर्ष अच्छी वर्षा की कामना की और जुलूस मे कोली समाज बन्धु उपस्थित थेे। पुजा के दौेरान कोली समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली, बबलू कोली, सचिव नाथुु लाल कोली, लोकेश कोली, पुष्पेन्द्र कोली, सूरज कोली, सोहन लाल कोली, शंकर कोली, गोविन्द कोली, गणपत कोली, नोरत कोली, प्रकाश कोली, महेन्द्र कोली, हरिओम कोली, चिरंजीव कोली, कुन्दन कोली, कालू कोली, भवानीशंकर कोली आदि सदस्य उपस्थित रहे।।