कर्नल चार्ल्स जॉर्ज डिक्सन की 231वीं जयंती पर सेवादल ने दी श्रद्धांजलि, मजार पर की अमन-चैन की दुआ

“जब तक सूरज चांद रहेगा, डिक्सन साहिब का नाम रहेगा” के नारों से गूंजा छावनी क्षेत्र

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।ब्यावर जिले के संस्थापक कर्नल चार्ल्स जॉर्ज डिक्शन की 231वीं जन्म जयंती के अवसर पर ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्यावर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर के नेतृत्व में छावनी फाटक बाहर स्थित डिक्सन साहब की मजार पर यह कार्यक्रम बेहद सादगी और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कर्नल डिक्सन की मजार पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर ब्यावर जिले की खुशहाली, तरक्की और शहर में आपसी अमन-चैन व शांति कायम रहने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने डिक्सन साहब के आदर्शों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लेते हुए “जब तक सूरज चांद रहेगा, डिक्सन साहिब का नाम रहेगा” और “डिक्सन साहिब अमर रहे” के गगनभेदी नारे भी लगाए।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस और विभिन्न संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
पीसीसी सचिव: कल्पना भटनागर,जिला प्रवक्ता: सोहन मेवाड़ा,इंटक फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष: एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा,शिक्षक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष: जगदीश सिंह राठौर,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर: ऋषि लाम्बा,सेवादल उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष: बाबू लाल पंवार एवं बालूराम सेन,कर्मचारी नेता: राम लाल लखन व अशोक मूंदड़ा,सेवादल ब्लॉक प्रवक्ता: भरत भाटी
इसके साथ ही छगन मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा, आर्यन मैसी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस मौके पर डिक्सन साहब को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे।