बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल।सांगोद 30 जून को प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया है कि राजस्थान आंगन बाड़ी महिला कर्मचारी संघ के आहान पर दिनांक 1/7/2026 को प्रदेश भर मे आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शिशु पालना गृह सहायिकाओं द्वारा अपनी लंबित मांगो के समर्थन में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार आंगन बाड़ी केन्द्रो का तथा पोषण ट्रेकर सहित सभी विभागीय कार्यो का बहिष्कार किया गया है सरकार द्वारा कर्मचारियों की वर्षी पुरानी जायज मांगो का सामाधान नही किये जाने के कारण यह आन्दोलन किया जा रहा है अगर आंगन बाड़ी कर्मियो की मांगे नही मानी तो 7/7/2026 को आंगन बाड़ी केन्द्रो पर ताला बन्दी होगी !
प्रमुख
मागे आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शिशु पालना गृह सहायिका को स्थाई किया जाए
मानदेय वृद्धि ग्रेज्यूटी लंबित मानदेय का भुगतान सेवानिवृत्त पर 5 लाख की एक मुश्त राशि की सहायता पेन्शन लाभ तथा उड़ान योजना के तहत कार्यकर्ता से जन आधार से सेनेटरी नेपकी ओ टी पी से वितरण न कराकर ऑफ लाइन वितरण कराया जाएँ कोटा शहर की कार्यकर्ता सहायिका सर्किट हाउस से 12.30 पर कलेक्ट्री तक रेली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मन्त्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा यदि सरकार शीघ्र साकारात्मक निर्णय नही लेती है तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा
