घाड़ में कार ने बाइक को टक्कर मारी: छ बहनों में इकलौता 17 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक

स्मार्ट हलचल।घाड़ थाना क्षेत्र के गैरोली मोड़ के पास नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई।मृतक की पहचान धाकडियावास (कंवरपुरा) निवासी रामदयाल कुमावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामदयाल अपनी बाइक से गैरोली मोड़ के पास से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही घाड़ पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रणजीत मीणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कार चालक की तलाश जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।