डॉक्टर्स डे पर राउंड टेबल इंडिया चैप्टर 306 ने चिकित्सकों का किया सम्मान

योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश, सेवा और समर्पण को किया नमन

कोटा। स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राउंड टेबल इंडिया चैप्टर 306 की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चैप्टर अध्यक्ष मुकुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें चिकित्सकों एवं राउंड टेबल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक दिन-रात दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा में जुटे रहते हैं, उनके स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।
योग सत्र के उपरांत चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल शहर के विभिन्न अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. नेहा, डॉ. नवीन, डॉ. नितिन लश्करी एवं डॉ. ऋतेश जैन सहित 11 डाक्टरों का अभिनंदन करते हुए चिकित्सा सेवा, मानवीय संवेदनाओं और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।
राउंड टेबल इंडिया चैप्टर 306 के अध्यक्ष मुकुल जैन ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि मानव सेवा के लिए समर्पित चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का दिवस है। कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ अजमेरा एवं स्वप्निल गोयल रहे। इस अवसर पर चैप्टर के सचिव आकाश काबरा सहित राउंड टेबल इंडिया चैप्टर 306 के सदस्य उपस्थित रहे।