दादाबाड़ी एवं तलवंडी में आयोजित सम्मान समारोह, नर्सिंग व सहयोगी स्टाफ का भी हुआ अभिनंदन
कोटा। स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पद्मिनी द्वारा शहर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि दादाबाड़ी डिस्पेंसरी एवं तलवंडी क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में जाकर 130 से अधिक चिकित्सकों का उपरणा ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।
क्लब सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में दादाबाड़ी डिस्पेंसरी में चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात तलवंडी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य पीयूषा न्याती के सहयोग से बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान उनके कार्य स्थल पर किया गया।
अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना समाज का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में क्लब सचिव डॉ. प्रीति शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू यादव, शशि अग्रवाल, गुरप्रीत आनंद, उषा गुप्ता, रंजना सेठी, दीप्ति गुप्ता, डॉ. रश्मि दाधीच, अनीता चौधरी, पीयूषा न्याती, सुषमा बंसल एवं शीला गौर सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
