पावटा में रक्तदान शिविर का आयोजन
जन्मदिन समारोह में बधाई देने वालों का लगा तांता
पावटा|स्मार्ट हलचल।विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने बुधवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत विराटनगर में गणेश मंदिर में दर्शन कर एवं पौधारोपण कर की। तत्पश्चात धनखड़ ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना कर पौधारोपण किया। इस मौके पर विधायक ने गौशाला में जाकर गायों को गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर बालाजी मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्घारा उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ते बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, इसलिए इसे महादान कहा गया है। इस मौके पर धनखड़ ने रक्तदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि कायकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर से किसी का जीवन बच सकता है, किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकताओं ने माला ब साफा पहनाकर एवं केक कटवाकर की। इस मौके विधायक धनखड़ ने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद मुझे दिया है। उसके लिए मैं सदैव जनता का आभारी रहूॅगा तथा जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूॅगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, पूर्व प्रभारी सतवीर यादव, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, सुभाष चंद शर्मा, कार्यालय प्रभारी अशोक सुरेलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मल यादव, मंडल अध्यक्ष पावटा विरेन्द्र राठी, महामंत्री श्रीकान्त शर्मा, जगन चौधरी, रामवतार सिंह, कांशीराम लम्बोरा, डॉ रवि बंसल, कृष्ण सैनी, गिरिराज ओला, मोहन लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवोदय विद्यालय में किया पौधारोपण:- पावटा कस्बा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप धनखड़ रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा “अपनी माँ के नाम एक वृक्ष लगाना, प्रेम और कृतज्ञता की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है। यह अभियान हमें हमारी पर्यावरणीय और पारिवारिक जड़ों से जोड़ता है।
