सेवारथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए
शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल।बयाना भरतपुर में बयाना में अपना घर सेवा समिति बयाना द्वारा शिवगंज मंडी बयाना से 201 गेहूं के कट्टों को अपना घर आश्रम भरतपुर में आवासरत प्रभु जियों की सेवा हेतु अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए रवाना किया गया |
स्थानीय समाज सेवी एवं व्यवसायी शंकर लाल जी अग्रवाल जी,एवं बयाना समिति के संरक्षक श्री बनवारी लाल हरजाई ने सेवारथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है वही सच्चे अर्थों में जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है|
पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर जन सहयोग से एकत्रित अन्न प्रकल्प में शिवगंज मंडी बयाना की सभी फर्मो ,रीको स्टोन फर्मो,स्थानीय व्यापारी, समाजसेवियों,भामाशाहों,
स्थानीय स्वयंसेवकों एवं
सेवा साथी महिला पुरुषों ने इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है . संरक्षक अनिल जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा अगर आपके माध्यम से किसी की सेवा होती है तो आप अपने आप को सौभाग्यशाली समझिए क्योंकि जिसकी आपने सेवा की है उसने आप पर कृपा की है जिसके माध्यम से आपको सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है|
इस अवसर पुरुष इकाई के विशिष्ठ संरक्षक बनवारी लाल हरजाई , अध्यक्ष योगेश सर्राफ, वित्त सचिव सतीश अवस्थी , मनोज अग्रवाल एवं स्थानीय व्यवसायी सतीश ,रिंकू कपूरान,अशोक ,मोहित एवं गौरव नावली,कैलाश सुनील बंसल अमित बंसल जी एवं महिला इकाई सदस्य बबीता जैन एवं इत्यादि स्थानीय नागरिक उपस्थित थे|
