नगरपरिषद की लापरवाही से टैग लगे गोवंश गौशाला से बाहर कर रहे हैं विचरण

बूंदी- स्मार्ट हलचल।नगरपरिषद एवं पशु विभाग बूंदी की लापरवाही व अनदेखी से शहरो में मुख्य रोड पर एवं गलियों में असहाय मवेशियों का जम घट लगा रहने से हर पल आम जन अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है। कहने को तो तीन चार गोशाला शहर के आस पास हैं लेकिन उनमें सिमित रूप से ही गोवंश रखे जा रहे हैं।

समय समय पर गौशालयों का निरीक्षण नहीं होने से
टैग लगे गोवंश भी मुख्य रोड एवं गलियों में देखै जा सकते हमारे संवाददाता ने जाकर देखा तो काला महलों की गली में टेग लगे गोवंश घूमते देखे गए। जिनसे आमजन को हमेशा खतरा महसूस होता रहता है। स्थानीय निवासीयों से जानकारी लेने पर बताया कि हमें हमेशा इन गोवंश से भय लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए।

गोशाला में गोवंश पर टेग लगाने की व्यवस्था है तो यह एक विचारणीय प्रश्न है कि गोशाला से टेग लगे गोवंश गोशाला से बाहर कैसे आ जाते हैं। जिस किसी भी गोशाला से यह गोवंश बाहर आये है उस गोशाला पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गोशाला से बाहर विचरण कर रहे गोवंश को गोशाला भेजा जावे। ताकि आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।