बून्दी- स्मार्ट हलचल।विधायक हरिमोहन शर्मा ने नमाना क्षेत्र में लाड़ेश्वर महादेव के पास मांगली नदी पर कोटा की तर्ज पर बन रहे रिवर फ्रंट का अवलोकन किया। उन्होंने नमाना रिवर फ्रंट का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शर्मा कार्य आरंभ होने से पूर्व से ही लगातार नमाना रिवर फ्रंट का अवलोकन करते आए हैं। शर्मा ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि से स्वीकृत नमाना रिवर फ्रंट बून्दी विधानसभा क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र में रिवर फ्रंट का एक महत्वपूर्ण स्थान रहेगा। यह स्थान पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी एक अहम भूमिका रखता है। लाड़ेश्वर महादेव आने वाले श्रद्धालु भी अब इस रिवर फ्रंट में बनाए गए घाटों पर स्नान कर महादेव के दर्शन लाभ लेंगे।
इस अवसर पर विधायक शर्मा के साथ मंदिर विकास समिति से जुड़े सदस्य एवं नमाना ग्रामवासी साथ रहे। वहीं कनिष्ठ अभियंता नागेंद्र सिंह, रामबाबू राठौर, रामराज सिंह, शांता चित्तौड़ा, राधेश्याम मीणा, यशवन्त दाधीच, अशोक पाराशर, भंवरलाल पाराशर, देवलाल मीणा, महावीर चितौडा, सुखलाल व धर्मराज गुर्जर मौजूद रहे।
