पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले पाली जिले के कांग्रेसजन, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

पाली।स्मार्ट हलचल।जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला महासचिव धन्नाराम लोहार (रोहट), युवा कांग्रेस के रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पुरण राम बावरी, भरत कुमार देवासी, चैनाराम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पाली जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की जानकारी गहलोत को दी। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने, आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सक्रिय रहने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।