विकसित भारत वीबी-जी ग्राम अभियान का जिला स्तरीय आगाज: सांसद सी.पी. जोशी ने जोधपुरिया में किया शुभारंभ

चित्तौड़गढ़-बेगूं | विकसित भारत ग्राम | जिला स्तरीय शुभारंभ 2026

स्मार्ट हलचल।बेगूं उपखंड में जनभागीदारी से चमकेगा ग्रामीण विकास; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, जिला कलेक्टर व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
 राकेश पितलिया (बेगूं)

बेगूं/जोधपुरिया, 02 जुलाई 2026। स्मार्ट हलचल।बेगूं उपखंड की ग्राम पंचायत जोधपुरिया में गुरुवार को विकसित भारत वीबी-जी ग्राम अभियान के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी ने दीप प्रज्वलित कर और उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देना है।

सांसद सी.पी. जोशी और एसीईओ ने रेखांकित किए उद्देश्य:

इस अवसर पर सांसद श्री जोशी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) श्री राकेश पुरोहित ने वीबी-जी ग्राम अभियान की विस्तृत कार्ययोजना, उद्देश्यों एवं ग्राम स्तर पर किए जाने वाले विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश से केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।

भव्य समारोह में प्रशासनिक अमले सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री विनय पाठक, बेगूं ब्लॉक विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, प्रमोद गहलोत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतनलाल गाडरी, जिला महामंत्री श्री कैलाश मंत्री, श्री हर्षवर्धन सिंह रूद, मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य शंभू लाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य प्रभु लाल धाकड़, महामंत्री प्रहलाद सिंह चुंडावत, प्रशासक कंचन बाई रेगर, राधेश्याम खटीक, भग्गु लाल जाट, छीतर लाल कुमावत, भंवर गुर्जर, कैलाश प्रजापत, सोहनलाल तेली, रेवत सिंह चुंडावत एवं नागजी राम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।