चित्तौड़गढ़ के नवरतन जीनगर को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी
चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा (भारतवर्ष) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार (उदयपुर) ने विभिन्न राज्यों के सक्रिय समाजसेवियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे हैं। कार्यकारिणी में चित्तौड़गढ़ के संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में टीकम दास चौहान, भगवान दास ढालिया, बलवंत खत्री, अशोक सोलंकी, नेमीचंद सांखला, जेठमल बोरवाल, मन्नू भाई सिसोदिया, जयंतीलाल, जयराज गोयल, राजेंद्र चौहान, द्वारका प्रसाद डाबी एवं सरोज चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश बागड़ी (दिल्ली) को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय सचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, सलाहकार मंडल, अनुशासन समिति तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के विभिन्न पदों पर भी देशभर के समाजजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज में संगठनात्मक एकता को मजबूत करना, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सहभागिता तथा राष्ट्रीय स्तर पर समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य करना रहेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर नवरतन जीनगर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
