सांवर वैष्णव
सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल।सवाईपुर कस्बे सहित ढ़ेलाणा, सोपुरा जाटों का, सालरिया, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, गुवारडी, जित्यास, नोहरा, कुड़ी,बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों में दुसरे दिन गुरुवार को भी झमाझम बारिश का दौर चला । झमाझम बारिश के चलते बनास, बेड़च व कोठारी नदी में पानी की आवक हुई, नदियों में पानी की आवक होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । ग्रामीण अंचल में गुरुवार मध्य रात्रि बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो कुछ देर तक जमकर बरसा, वही सुबह 8 बजे तक रुक रुककर कभी रिमझिम तो कभी मध्यम गति से बारिश का दौर चला, क्षेत्र में करीब 5-6 घंटे तक लगातार बारिश का दौर चला । क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र की प्रमुख एवं मेवाड़ की गंगा बनास नदी में पानी की अच्छी आवक हुई, इसके साथ ही बेड़च व कोठारी नदी में भी पानी की आवक बनी हुई है, वहीं क्षेत्र के कई छोटे-बड़े जलाशयों में भी पानी की आवक हुई, जलाशय एवं नदियों में पानी की आवक होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए हैं, जहां 2 दिन पहले फसले खेतों में मुरझा रही थी, वही दो दिन कि इस बारिश ने फसलों को नया जीवनदान दिया और फसले अब खेतों में लहरा रही है । वही झमाझम बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया और कहीं जगह जल भराव हो गया । क्षेत्र में करीब 1 इंच पानी बरसा । वही दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रहे ।।
