बूंदी में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव, नव नियुक्त कार्मिकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

टाउन हॉल में सुबह 9:30 बजे होगा कार्यक्रम, 50 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी वेलकम किट

बूंदी – जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय बूंदी में गुरुवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कुंज बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में 4 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

सीएमओ भारद्वाज ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज 4 जुलाई शनिवार को प्रातः 9:30 बजे नगर परिषद बूंदी के टाउन हॉल, कुंभा स्टेडियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत राज्यभर में 50 हजार से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट दिए जाएंगे।

बैठक में एसीडीईओ धनराज मीणा, एडीईओ प्रहलाद शर्मा, एडीईओ यशवंत शर्मा, सीबीईओ कृष्णदत्त दाधीच, एसीबीईओ युवराज सिंह ने उद्घाटन, अतिथि सत्कार, पंजीयन, व्यवस्थाओं सहित अन्य बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान रोजगार उत्सव प्रवक्ता नूतन तिवारी, लोकेश वशिष्ठ, राजेश चतुर्वेदी, सौभाग्य कुमार शर्मा, जयप्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र माथुर, आभा शर्मा, राजेंद्र मीणा, खेमराज मीणा, गजेंद्र सिंह सोलंकी सहित शिक्षा विभाग के अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।