बूंदी- स्मार्ट हलचल।अपना घर सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि एक परिवार के आत्मसम्मान और सुरक्षा की ढाल होता है। यह बात बूंदी के कुम्भा नगर (छत्रपुरा) की रहने वाली विमला साहू के मामले में बिल्कुल सच साबित हुई।राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ उनके जीवन में एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया। लंबे समय से अपने आशियाने के मालिकाना हक (पट्टे) का इंतजार कर रही विमला का सपना आखिरकार इस शिविर में साकार हुआ और उन्हें मौके पर ही उनके घर का वैध पट्टा सौंप दिया गया।
पट्टा हाथ में पाकर विमला साहू के चेहरे पर खुशी साफ छलक रही थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “सालों से इस कागज का इंतजार था। आज नगर परिषद के इस शिविर ने हमारी चिंता दूर कर दी। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
