अग्रसेन मांगलिक भवन में नवनिर्मित 12 कमरों का लोकार्पण, समाज के भामाशाहों का हुआ सम्मान

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।गांधीनगर स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन के द्वितीय तल पर निर्मित 12 नए कमरों का शुक्रवार को लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भवन का लोकार्पण किया।

समारोह से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के 31 दंपतियों ने भाग लिया। इसके पश्चात आचार्य प्रमोद कृष्ण महाराज (गाजियाबाद) की वाणी में अग्र भागवत कथा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भवन निर्माण एवं विभिन्न सुविधाओं के विकास में सहयोग देने वाले समाज के भामाशाहों का उपरना, माल्यार्पण, स्मृति चिह्न एवं महाराजा अग्रसेन का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। लिफ्ट निर्माण में सहयोग देने वाले रविंद्र अग्रवाल (रॉयल एनफील्ड) सहित अन्य सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़ी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अग्रवाल विकास संस्था अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संरक्षक नेमीचंद अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष शोभना अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

महामंत्री आशीष अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अंत में कमल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।