रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी.स्मार्ट हलचल /भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक आयोजित “सहकार सप्ताह” के अंतर्गत उपरजिस्ट्रार महोदय सहकारी समितियां झालावाड़ के निर्देशानुसार शनिवार को झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा श्री गोपाल गौशाला परिसर में ग्रीन कोऑपरेटिव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक भवानी मंडी के महाप्रबंधक महेश शर्मा ने बताया कि
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करते हुए पीपल, नीम एवं अन्य औषधीय प्रजातियों के कुल 21 पौधों का रोपण किया गया। लगभग सात फीट ऊँचाई वाले इन पौधों की सुरक्षा एवं समुचित संरक्षण हेतु ट्री-गार्ड भी लगाए गए।
इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष डॉ. जे. के. अरोड़ा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बैंक के संचालक सीताराम नवल, अभय जैन, पी. डी. खंडेलवाल, राजेंद्र चौधरी, डॉ. के. के. जुहिया, सीए प्रकाश गुप्ता, बैंक के महाप्रबंधक महेश शर्मा, प्रबंधक गिरधारी शर्मा सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
श्री गोपाल गौशाला परिवार की ओर से ओमप्रकाश चतुर्वेदी, कमल सुरेका, गोविंद भराड़िया, यशवंत दद्दा, अमिति तिवारी, उमाशंकर पोरवाल, डी. के. गुप्ता सहित गौशाला के अनेक पदाधिकारी एवं गौसेवक उपस्थित रहे तथा पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
