मांडलगढ़, 04 जुलाई 2026। स्मार्ट हलचल।माण्डलगढ़ पंचायत समिति सभागार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा से प्रसारित प्रेरणादायी लाइव उद्बोधन को सुनने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का उद्बोधन श्रवण किया।
राजस्थान को मिली ₹1.05 लाख करोड़ की विकास सौगात:
इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की अभूतपूर्व सौगात देते हुए अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण किया। इन परियोजनाओं में भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जयपुर मेट्रो फेज-2, सड़क, रेल, ऊर्जा, विमानन एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएँ शामिल हैं, जो राजस्थान के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश और आधुनिक अधोसंरचना को नई गति प्रदान करेंगी।
विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प:
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान का संकल्प प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक समृद्ध, सुगम और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में यह वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित:
इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा आयोजक अनिल पारीक, माण्डलगढ़ मण्डल अध्यक्ष अशोक जीनगर, माण्डलगढ़ ग्रामीण मण्डल श्याम लाल अहीर, महुवा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन संजय कुमार डांगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट, जमना लाल सेन, पूर्व मडी चेयरमैन रतन लाल खटीक, पार्षद अनिता सुराणा, लादू लाल खटीक, महामन्त्री नीलकमल पटवा, मुकेश व्यास, मनोज सनाढय, घनश्याम सोलंकी, मनोज आंचलिया, मूलचन्द रेबारी, राकेश आर्य, गोविन्द सोनी, महावीर सेन, बहादुर सिंह, राम लाल मीणा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध समाजजन उपस्थित रहे।
