बून्दी- स्मार्ट हलचल।रोटरी क्लब बून्दी द्वारा स्वर्गीय ओमप्रकाश दाधीच की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र तरुण दाधीच एवं मिनल दाधीच के सहयोग से भेंट किए गए 150 लीटर क्षमता के शीतल जल वाटर कूलर का लोकार्पण इंद्रा बाजार में शनिवार को गरिमामय समारोह में किया गया।आज के कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन चंद्रप्रकाश सेठी की सुपुत्री मीनल दादीच एवं उनके पति तरुण दाधीच द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश दाधीच की पुण्यस्मृति में रोटरी क्लब बूंदी को एक वॉटर कूलर भेंट किया गया। यह सेवा-समर्पण का कार्य स्वर्गीय ओमप्रकाश दाधीच के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं समाजहित की प्रेरणादायी मिसाल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव रहे, अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में असिस्टेंट गवर्नर हाशम भाई पूर्व एईएन (पीएचईडी) जगदीश दाधीच, बार काउंसिल बून्दी के अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ एवं सचिव पंकज दाधीच उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब बून्दी के अध्यक्ष रोटे. जितेन्द्र छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक प्रान्तपाल रोटे. हाशम भाई, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. चन्द्रप्रकाश सेठी, कोषाध्यक्ष रोटे. राकेश सुवालका तथा पूर्व अध्यक्ष रोटे. ऋतुराज दाधीच सहित क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर इन्दिरा मार्केट, एवं पुरानी धानमण्डी व्यापार संघ मौजी नुवाल अध्यक्ष सर्राफा संस्थान, बून्दी के प्रतिनिधियों ने भी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। व्यापार संत के विजय प्रकाश जैन सुशील कैसे विमल अग्रवाल नवीन जैन राजेंद्र सोनी महेश भेड़िया छोटू लाल जैन जगदीश कैसेट रवि शंकर मुंद्रा एवं भारत विकास परिषद के पुरुषोत्तम नवल कमल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में किरण शर्मा, रजनी नुवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में रोटरी क्लब के सदस्य चन्द्रप्रकाश सेठी, , मोडूलाल वर्मा, चन्द्रभानु लाठी, राकेश सुवालका, विश्वनाथ, नरेश जिंदल, लक्ष्मीचंद गुप्ता . महेश बाहेड़िया सुरेश दाखेड़ा, के.सी. वर्मा, त्रिलोकचंद जैन, घनश्याम जोशी, लोकेश ठाकुर, ध्रुव व्यास, शैलेश चौबीस, मुकेश मीणा शिव जिंदल वह ओराक नायर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनहित में शीतल पेयजल की यह सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा स्व. ओमप्रकाश दाधीच की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का यह एक सराहनीय प्रयास है। अंत में रोटरी क्लब की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
