महंत मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की महिला जिला कार्यकारिणी का गठन

भीलवाड़ा, 5 जुलाई।स्मार्ट हलचल।श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर श्री निंबार्क आश्रम, गांधी नगर में महंत मोहन शरण जी शास्त्री के पावन सानिध्य में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सेवा गतिविधियों को गति देने तथा जिलेभर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शकुन्तला कानूनगो, पुष्पा पारीक एवं शांता सोमानी, उपाध्यक्ष के रूप में नीलम गुप्ता, नीरु चतुर्वेदी एवं प्रेमलता शर्मा, जिला प्रभारी सीमा सोनी, जिला महामंत्री संजना सोनी, मंत्री शालू मानसिंहका एवं अंजली शर्मा, संगठन मंत्री शशि अजमेरा, सह संगठन मंत्री पिंकी सारस्वत, प्रचार मंत्री हंसा व्यास एवं अरुणा शर्मा, मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल तिवाड़ी, कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा, सदस्यता प्रभारी ममता चिरानिया एवं मंजु मोदानी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख दीपिका अरोड़ा, जिला महिला प्रशिक्षण प्रमुख सीमा पारीक एवं कविता छीपा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला कार्यकारी सदस्य निर्मला लखोटिया, नगर अध्यक्ष पायल सोनी, हलेड़ ग्राम प्रभारी सुन्दरी बाई जाट तथा पूर्वांचल अध्यक्ष रीता तिवाड़ी को दायित्व सौंपे गए।
इसके अतिरिक्त प्रमुख सदस्यों के रूप में ऊषा पारीक, अर्चना ओझा, माया तिवाड़ी, प्रमिला तिवाड़ी, पूजा यादव एवं सुनीता व्यास को शामिल किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
महंत मोहन शरण जी शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सेवा, संस्कार और संगठन की भावना से किया गया कार्य समाज और धर्म दोनों को सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्रस्ट की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का सफल संचालन उद्घोषक हंसा व्यास ने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। अंत में सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।