एससी विभाग बूथ स्तर पर करेगा संगठन मजबूत, पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारी शुरू

चित्तौड़गढ़, 4 जुलाई। स्मार्ट हलचल।आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में जिलेभर के गांवों में बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा।रामेश्वर बैरवा ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों में वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद तथा नगर निकाय चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर विशेष फोकस किया जाएगा। बूथ स्तर पर टीमों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा कांग्रेस के पक्ष में अधिकतम जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एससी विभाग बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति भी करेगा, जो अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाएंगे और कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने, पार्टी की नीतियों से अवगत कराने तथा संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही आगामी दिनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सहयोग से जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से कांग्रेस आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।