पारसोली में भाजपा कमांड मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

बेगूं, 05 जुलाई। स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी कमांड मंडल (बेगूं) की मासिक सामूहिक बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय, पारसोली में आयोजित हुई। मंडल मीडिया प्रमुख नगजीराम धाकड़ ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि अमर सिंह चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यनारायण माली उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के प्रमाण-पत्र डाउनलोड करवाए गए तथा उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि अमर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

बैठक में मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह चुंडावत, जीतू धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत, भग्गु जाट, मदन दास वैष्णव, कन्हैयालाल कुमावत, भंवर रेबारी, मन की बात संयोजक बद्रीलाल गट्यानी, मंत्री भंवर गुर्जर, कैलाश प्रजापत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी, दीपक सिंधी, लालाराम कुमावत, रमेश वैष्णव, राधेश्याम खटीक, बद्रीलाल सांगावत, नारायण धाकड़, कमलेश धाकड़, प्रधान जाट, दिनेश धाकड़, शंभूलाल कुमावत, रमेश रैगर, सीताराम गुर्जर एवं मांगीलाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।