जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, पत्रकार जाकिर हुसैन का आत्मीय सम्मान

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय प्रभारी को मित्रों, कांग्रेसजनों एवं पत्रकार साथियों ने दी शुभकामनाएं

निंबाहेड़ा, 05 जुलाई 2026
स्मार्ट हलचल।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय प्रभारी एवं पत्रकार जाकिर हुसैन का जन्मदिन रविवार को पेच एरिया स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, कांग्रेसजनों, पत्रकार साथियों एवं कार्यालय स्टाफ ने पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह के दौरान विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, हाजी एजाज़ अहमद,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के सचिव फैसल खान, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशु कमर मंसूरी, पत्रकार वकार अहमद, आशुतोष टांक, पप्पू भाई सहित अनेक मित्रों एवं शुभचिंतकों ने जाकिर हुसैन को गुलाब की मालाएं पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जाकिर हुसैन अपनी विनम्रता, सामाजिक सरोकारों, सक्रिय कार्यशैली एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।

रात्रि 12 बजे से लगातार मिलती रहीं शुभकामनाएं

जन्मदिन के अवसर पर जाकिर हुसैन को समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से तथा दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश प्राप्त हुए। शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा और सभी ने उनके सफल, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

सादगी, सेवा और समर्पण का मिला सम्मान

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जाकिर हुसैन ने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। साथ ही पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय प्रभारी के रूप में भी वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं शुभकामनाओं से सराबोर रहा तथा अंत में ज़ाकिर हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।