नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय पर श्री श्याम सखा सेवा समिति (रजि.) महुवा के तत्वावधान में मोक्ष धाम महुवा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 111 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण के साथ शमशान घाट को हरा भरा करने के कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाने का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल व मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि श्री श्याम शाखा सेवा समिति महुवा द्वारा मोक्ष धाम महुवा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 111 पेड़ लगाकर मोक्ष धाम को हरा भरा रखने का उद्देश्य के साथ पर्यावरण को बचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर बड़ी संख्या में श्री श्याम सखा सेवा समिति रजिस्टर्ड महुवा के पदाधिकारी, सदस्यों व मोक्ष धाम सेवा समिति महुवा के पदाधिकारी सहित समाजसेवी लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेकर मोक्ष धाम को हरा भरा रखने के साथ पर्यावरण को बचाने को लेकर पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया।
इस पुण्य कार्य में श्री श्याम सखा सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल, ,राजकुमार गोयल करीरी वाले, टोनी अग्रवाल मनीष गोयल धर्मेंद्र नवीन बंसल धर्मेंद्र, राजू देवी वाले ,पदम बंसल, दिनेश टुडियाना, महेश माठा, मनोज कटारिया, विनोद जादौन, तारा जैन ,अनिल पाराशर, परी गुर्जर, रिंकू सिंघल, बृजबिहारी, रिंकल गर्ग, विपिन सिंघल, धर्मवीर गुप्ता (मंडी), गोविंद सिंघल, रणधीरगढ़ वाले, कृपांशु अजमेरा,सत्येन्द्र भोपरिया, राजेश गुप्ता, सुनील जैन ,मनीष गोयल ,नीरज बंसल, नवीन बंसल मोहनलाल बालघाटवाले,चंद्रप्रकाश बंसल,हुकम गोयल,आशु,दीपक गुप्ता सहित अनेक श्याम प्रेमी बंधुओं एवं मोक्ष धाम सेवा समिति महुआ के पदाधिकारी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
