24 घंटे में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, कई झुलसे

संजय चौरसिया

हरनावदाशाहजी (बारां)।स्मार्ट हलचल।क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला सहित अन्य लोग झुलस गए।कचनारिया कला गांव में दिनेश (22 वर्ष) खेत पर काम करते समय बिजली की चपेट में आ गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी दादी भी झुलसी हैं, जिनका इलाज जारी है।वहीं, मोतीपुरा कला में कमल सिंह मीणा (44 वर्ष) की रात को खेत की रखवाली के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई।एएसआई अखेराज सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है।घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने जांच और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।