(महेन्द्र नागौरी)
ग्रामीण सेवा शिविर में दूसरी किश्त का चेक मिला, लाभार्थी परिवार ने जताया सरकार का आभार
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।जिले की ग्राम पंचायत रीछड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी श्रीमती माया प्रजापत को पुत्री जन्म पर ₹2,500 की दूसरी किश्त का चेक एवं बधाई संदेश प्रदान किया गया।
योजना के तहत पात्र बालिका को जन्म से लेकर स्नातक तक सात चरणों में कुल ₹1.50 लाख की वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। लाभ मिलने पर माया प्रजापत ने कहा कि यह सहायता उनकी बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ी संबल साबित होगी। उन्होंने राज्य सरकार, उपखंड प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान तहसीलदार ललित सैन, नायब तहसीलदार रोनक शर्मा, विकास अधिकारी जितेंद्र गुरनानी, महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक मीनल विजयवर्गीय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
