आचार्य 108 श्री पुलक सागर जी महाराज का आज चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, 7 से 18 जुलाई तक होगा ज्ञान गंगा महोत्सव

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय संत एवं भारत गौरव आचार्य 108 श्री पुलक सागर जी महाराज का चित्तौड़गढ़ में मंगल प्रवेश मंगलवार, 7 जुलाई को प्रातः 6:30 बजे होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पारस कुमार सोनी, महामंत्री डॉ ज्ञान सागर जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार गोधा एवं किला मंदिर कमिटी अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र टोंगिया ने बताया कि आचार्य श्री के इस ऐतिहासिक आगमन को लेकर संपूर्ण समाज में अभूतपूर्व उत्साह है। मंगल प्रवेश यात्रा कलेक्ट्री चौराहा से प्रारंभ होकर मांगलिक धाम तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस पुण्य अवसर के साक्षी बनेंगे तथा धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
इसके साथ ही, मुनि सेवा समिति, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष मनोज पाटनी, महामंत्री नवीन पाटनी, मीडिया प्रभारी चंद्रेश बज एवं प्रचार-प्रसार मंत्री शोभित गंगवाल ने बताया कि मंगल प्रवेश के उपरांत 7 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक ज्ञान गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में आचार्य श्री अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कृति, नैतिक जीवन, आत्मकल्याण एवं मानवीय मूल्यों पर मार्गदर्शन देंगे।
इस विशाल और ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य संयोजन सकल दिगम्बर जैन समाज, मुनि सेवा समिति, चित्तौड़गढ़ तथा दिगंबर जैन महिला मंडल, चित्तौड़गढ़ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
सकल दिगंबर जैन समाज एवं मुनि सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से मंगल प्रवेश यात्रा एवं ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का भावभीना आग्रह किया है।