पत्रकार मुकेश कुमार गुर्जर की सड़क हादसे में मौत, 7 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट पत्रकार मुकेश कुमार गुर्जर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से न सिर्फ मीडिया जगत बल्कि उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। नगर फोर्ट, निवासी मुकेश गुर्जर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अथक प्रयास के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक पहलू यह है कि मुकेश गुर्जर अपने पीछे दो छोटे भाई और महज 7-8 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। पिता का साया सिर से उठते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुकेश कुमार गुर्जर अपनी बेबाक कलम और जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से राजस्थान पत्रिका परिवार सहित प्रदेशभर के पत्रकार स्तब्ध हैं। साथी पत्रकारों ने कहा कि मुकेश हमेशा गरीब, मजलूम की आवाज बनते थे, उनका जाना पत्रकारिता की अपूरणीय क्षति है।
सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि का दौर जारी है।मुकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार मंगलवार को नगर फोर्ट स्थित पैतृक निवास से किया गया हे।