झालावाड़ जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

राजेश मिश्रा
झालावाड़

एक बेटे सहित तीन तीन बेटियों का हुआ जन्म*

स्मार्ट हलहल|झालावाड़ जिला अस्पताल के हीरा कुंवर बा महिला चिकित्सालय में एक अद्भुत मामला सामने आया है। स्थानीय शहर निवासी अरुण कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप ने सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक बेटा व तीन बेटिया हे। एक साथ चार नवजातों के जन्म की खबर पूरे अस्पताल सहित शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हे
नवजात बच्चों का समय से पहले जन्म होने से चारों नवजात बच्चों को जानना अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।