एम ए / एम एस सी द्वितीय सेमेस्टर भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 15 व 18 को

दौसा|स्मार्ट हलहल|स्वर्गीय पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दौसा के प्राचार्य डॉ. लालाराम मीना ने बताया कि एम ए / एम एस सी द्वितीय सेमेस्टर भूगोल के नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 15 जुलाई 2026 व 18 जुलाई 2026 को हो रही है।
सभी परीक्षार्थी अपना रोल नं., बैच नं. व दिनांक महाविद्यालय के सूचना-पट्ट पर देखें। सभी परीक्षार्थी समय से आधा घंटा पूर्व महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी प्रायोगिक परीक्षाऐं देना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा-2026 की परीक्षा का प्रवेश-पत्र, प्रायोगिक फीस की रसीद, प्रायोगिक रिकार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लाऐं।