बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलहल|सांगोद 10 जुलाई को सांगोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस राजस्थान के नवनियुक्त कोटा देहात जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी भोजराज गुर्जर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस राजस्थान द्वारा पूर्व पंचायत समिति उपप्रधान गजराज सिंह हाड़ा को कोटा देहात जिला अध्यक्ष, भुवनेश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, घनश्याम नागर को प्रदेश महासचिव, दौलतराम गुर्जर को प्रदेश सचिव तथा लाडपुरा के पूर्व प्रधान राजेन्द्र मेघवाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर सांगोद में उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे।
पंचायत समिति सांगोद के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस की कार्यकर्ता-आधारित परंपरा का परिचायक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मिर्ज़ा शकील अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठन के प्रति समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में मुख्य रूप से सांगोद मंडल अध्यक्ष ऋषिराज मीणा, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, कमोलर मंडल अध्यक्ष विशाल तिवारी, अफ़सार प्रधान, युवक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक आशीष गोचर, राजेंद्र गहलोत, रामू काका, जगदीश मीणा, अंकुश शर्मा, मोहम्मद इब्राहीम, वसीम जलाल, बनवारी लाल मीणा, जगदीश नागर, तिरलोक मीणा, सी.पी. नागर, मुसव्वीर खान, दिनेश सुमन, निरंजन जैन, दिनेश सोनी, शहजाद ख़ान, नंदगोपाल गोचर, रहमान अंसारी, चन्द्रशेखर चौधरी, बालचंद मेघवाल, राधेश्याम मीणा , सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
