घर के बाहर से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार-प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस ने बरामद कराई चोरी की मोटरसाइकिल,

निवाई पुलिस की कार्रवाई-अलीगढ़ निवासी आरोपी से पूछताछ में चोरी की बाइक बरामद; 2 जुलाई को हुई थी वारदात

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/निवाई।स्मार्ट हलहल|निवाई थाना पुलिस ने 2 जुलाई को चोरी गई मोटरसाइकिल के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी पहले से जिला कारागृह टोंक में बंद था, जिसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
निवाई थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। बीते दिनों 2 जुलाई को बसंत कॉलोनी निवासी विमलचंद जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अलीगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 निवासी शाहरूख पुत्र इस्माइल की संलिप्तता सामने आई। आरोपी जिला कारागृह टोंक में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर निवाई लाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।