बूंदी में कैफिनेटेड बेवरेज कैंपा एनर्जी ड्रिंक एंड कैम्पा एनर्जी गोल्ड बूस्ट की 3500 बॉटल किए सीज

बूंदी- स्मार्ट हलहल|खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश भर में खाद्य पदार्थों पर एनर्जी ड्रिंक, भ्रामक लेबलिंग, मिस ब्रांडिंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को बूंदी जिले में कार्रवाई की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी सामर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बूंदी में बेवरेजेज गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केफेनेटेड बेवरेज कैंपा एनर्जी ड्रिंक एंड कैम्पा एनर्जी गोल्ड बूस्ट की 3500 बोतलों को सीज किया तथा सैंपल लिए। बोतल पर भ्रामक रूप एनर्जी लिखा हुआ था।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।इस दौरान लिये गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।