विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलहल|विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली विद्यालय परिसर से सिंधी कॉलोनी, रीको एरिया एवं तेजाजी चौक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने आमजन को जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में कार्यक्रम अधिकारी कल्पना सिंह ने छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व तथा जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अंशु पारीक, प्रदीप कुंपावत, अनीता, विजेंद्र कुमार, राम किशोर यादव, कांता चौधरी, देंउ भील, सुनील कुमार शर्मा, शकुंतला जैन, ममता खाती, रेखा प्रजापत, स्वाती शर्मा एवं रश्मि खंडारिया सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।