सिगरेट नहीं देने पर दुकान संचालक पर किया चाकू से वार, गंभीर घायल

बूंदी- स्मार्ट हलहल|नैनवा रोड अलगोजा होटल के पास आज दोपहर एक चाय की थर्डी पर चाकू बाजी की वारदात हो गई। दुकान संचालक बहादुर मीणा से वहां पर आए रवि भाट और दो युवकों ने सिगरेट मांगी। बहादुर ने जब पैसे देने की बात कही तो रवि नाराज हो गया। बहादुर जब उसे सिगरेट देने गया तो उस पर चाकू से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया।

बहादुर के शरीर में कहीं जगह चाकू से वार किया गया आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर बहादुर को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सर्जन डॉक्टर शुभम व्यास ने बताया कि घायल के पेट की आत तक चोट लगी है साथ ही फेफड़ों की ओर भी गहरा घाव हुआ है। छोटे छोटे घाव तो बहुत जगह है खून अत्यधिक बह जाने के कारण ब्लड चढ़ाया जा रहा है। शरीर पर लगभग एक दर्जन से अधिक जगह चाकू से वार किया गया
जिसमें से चार-पांच जगह गंभीर घाव हुए हैं। सूचना मिलने पर डिप्टी अनिल जोशी, सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह, मौके पर पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली।