रमेश चंद्र डाड
आकोला |स्मार्ट हलहल|राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजवा में विद्यालय परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजन ज़ोन-3 का शुभारंभ मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल द्वारा पौधरोपण कर किया गया।इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रशासक चांदमल कुमावत, श्यामलाल शर्मा, मनोज सनाढ्य, भंवरलाल शर्मा, नाथूलाल तिवाड़ी, भामाशाह कैलाश चंद्र तेली, पंडित सांवरमल शर्मा, हरिलाल सुथार, कमलेश सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य गोपाल लाल वैष्णव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
