शनिवार को साठ पाराशर समाज के बटुक जनेऊ संस्कार
रविवार को अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन
(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलहल|तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के बैनर तले दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ । जो रविवार सांयकाल तक चलेगा ।शनिवार पाराशर यात्री निवास में क़रीब साठ पाराशर समाज के बटुक जनेऊ संस्कार किया गया । रविवार को अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा , जिसमें सभी अपना परिचय देंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेदव्यास जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ । पूजा पंडित ओम गुरुजी एवं गंगाधर पाराशर ने की।
कार्यक्रम में श्री तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पुष्कर नारायण आदाली, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा ,सुभाष उर्फ राकेश पाराशर ,समाजसेवी माधव पाराशर ,दिनेश पंडित ,अरुण पाराशर ,दामोदर मुखिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं ।
