वनवासी कल्याण परिषद ने तुलसी के गुण बताकर 101 तुलसी के पौधे का वितरण किया, जुलाई माह में भीलवाड़ा शहर के आस पास ग्रामीण क्षेत्र में 300 तुलसी पौधे का वितरण किया जाएगा

भीलवाड़ा 12 जुलाई । वनवासी कल्याण परिषद भीलवाड़ा इकाई द्वारा भीलवाड़ा शहर के पास इंद्रपुरा गांव में घर घर जाकर 101 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम प्रांत नगरीय प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में हुआ । वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के पास इंद्रपुरा गांव में घर घर जाकर तुलसी पौधे का धार्मिक पौराणिक महत्व ,औषधीय गुण की जानकारी देकर तुलसी पौधा का वितरण किया गया ,तुलसी पौधा वितरण 18 जुलाई से 30 जुलाई तक 300 तुलसी के पौधे आरजिया, गोविंदपुरा, तेली खेड़ा सहित आस पास के गांवों में किया जायेगा । वनवासी कल्याण परिषद महिला इकाई की उपाध्यक्ष तरुणा शर्मा ने तुलसी के महत्व उसके ओषधीय गुणों की जानकारी साथ ही तुलसी की उत्पत्ति की पौराणिक कथा का विस्तार से वर्णन किया । इस तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष दिवाकर जावा ,गणेश काबरा ,ओमप्रकाश मालू, सत्यनारायण सोमानी ,रूपलाल अजमेरा ,ओमप्रकाश गंदोडिया, कमल गोखरू, यश श्रीवास्तव ,गुणमाला अग्रवाल,तरुणा शर्मा,ऊषा अग्रवाल , नेहा अग्रवाल,कृष्णा जैन, सहित सदस्य उपस्थित थे ।