कागजों में प्रगति, जमीन पर बदहाली: लाखों की लागत के बाद भी अधूरा पड़ा बनियन तालाब का सुंदरीकरण

खखरेरू फतेहपुर|स्मार्ट हलहल|नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 8 (अहिल्या बाई होल्कर) में स्थित ऐतिहासिक बनियन तालाब प्रशासन की अनदेखी और कछुआ गति से चल रहे कार्य का शिकार हो गया है। लाखों रुपये की लागत से इस तालाब के सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल जुदा है आधिकारिक फाइलों और कागजों में तो सुंदरीकरण का कार्य ‘प्रगति’ पर दर्शाया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि ठेकेदार द्वारा तालाब की खुदाई करने के बाद काम को अधर में छोड़ दिया गया है। खुदाई के बाद से पूरा परिसर जस का तस पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लाखों रुपये बजट आवंटित होने के बावजूद धरातल पर काम ठप होने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी खानापूर्ति बंद कर तालाब के सुंदरीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए इस संबंध ने नगर पंचायत जे ई ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है