लोकतंत्र बचाओ चौपाल में केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

पंचायतीराज व निकाय चुनाव टालने का लगाया आरोप-लोकतंत्र बचाने के आंदोलन से जुड़ने का आह्वान

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/पीपलू। स्मार्ट हलहल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिला टोंक की ओर से रविवार को पीपलू ब्लॉक के गहलोद गांव में “लोकतंत्र बचाओ चौपाल” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से पिछले डेढ़ वर्ष से पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव नहीं होने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं। साथ ही मनरेगा के स्वरूप में बदलाव कर लोगों के रोजगार के कानूनी अधिकार को कमजोर किया जा रहा है।उन्होंने आमजन से लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक होकर आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। चौपाल में जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर (महुआ), पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गुर्जर, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामचंद्र बैरवा, पंचायत अध्यक्ष नईम खान, हीरालाल माली, किशन बैरवा, हेमराज गुर्जर, छोगाराम माली, भेरूलाल गुर्जर, शंकरलाल जांगिड़, पीर मोहम्मद, गोरधन गुर्जर, संतोष देवी, शीला देवी, बीना देवी, शारदा देवी, मनभर देवी, जमना देवी, मणि देवी, सोहनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित रहे।