पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । पुर थाना क्षेत्र के काणोली चौराहे पर जंबो पंजाब होटल पर बैठे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया । चाकू युवक की छाती पर लगा।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट पिता हीरा जाट उम्र 22 निवासी राजोला ने बताया कि आज दिन में वह जंबो पंजाब होटल पर बैठा था इसी दौरान कमलेश जाट, सांवर जाट सहित अन्य 3 से 4 जने आए ओर आते ही मारपीट करने लग गए ।इसी दौरान कमलेश ने अचानक उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया,जो उसकी छाती पर लगा।हमले के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए।घायल युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज जारी है।
