जयपुर में सेवादल कांग्रेस का संगठन मंथन, भीलवाड़ा कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, कैंडल मार्च में भी लिया हिस्सा

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा/जयपुर |स्मार्ट हलहल|प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) जयपुर में आयोजित सेवादल कांग्रेस की संगठन विस्तार एवं संचालन विषयक बैठक में भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
भीलवाड़ा से पहुंचे सेवादल कार्यकर्ता योगेश सोनी ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक के बाद आयोजित कैंडल मार्च में भी भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश सेवादल के सदस्य विनोद कसारा, कुंदन शर्मा, यासीन मोहम्मद तथा पप्पू बिश्नोई सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।