बनेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन कर बजरी माफियाओं ने किया बजरी का स्टॉक, अलग अलग बाड़ों में पुलिस ने दबिश देकर किया भंडाफोड़

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के सरदार नगर गांव स्थित सोमनाथ गौ शाला के पास स्थित स्थित भील बस्ती में जगह जगह पर अवैध खनन कर बजरी के स्टाक कर रखे हैं। अवैध रूप खनन करके बजरी के भंडार होने की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर के मौक़ा मुआयना करने के साथ ही अवैध बजरी के भंडारण की माइनिंग विभाग को सूचना दी गई। सरदारनगर के पास चरागाह और बरसाती नालो से अवैध रूप से बजरी खनन के अवैध बजरी का कारोबार करने वाले कुछ लोगों द्वारा चरागाह में बसी भील बस्ती में जगह जगह अवैध रूप से बनाए गए बाडो में बजरी का भंडारण कर के रखा गया है। जहां से इस बजरी को बजरी माफिया द्वारा ट्रेक्टरो द्वारा गांव के साथ ही आस पास के स्थानों पर इसकी सप्लाई कि जाती है। एक तरफ गांव के लोग गांव के आस पास पेड़ लगाकर के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं ‌। वहीं गांव के कुछ लोगों द्वारा किए जाने वाले अवैध रूप बजरी खनन के कारण हरे पेड़ बजरी खनन की भेंट चढ़ रहें हैं।
पुलिस की सुचना पर सोमवार दोपहर बाद माइनिंग विभाग पुलिस और राजस्व विभाग की टीम सरदार नगर पहुंची। जहां पर माइनिंग विभाग की टीम द्वारा भील बस्ती में मिले बजरी के भंडार (भंडारण) को बजरी मानने से इंकार करते हुए । पहले इसको नष्ट करने के प्रयास किए गए। मगर साधन के उपलब्ध नहीं होने के चलते गेर मुमकिन चरागाह आराजी न 2997 पर मिली करीब 75 टन (बजरी -मिट्टी) मिश्रित भंडारण को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया। जिससे बाद में थाने में ले जाया जाएगा ‌‌।