मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल,। कांग्रेस के जिला महामंत्री नियुक्त होने पर अब्बासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमील खा अब्बासी का रविवार रात्रि चूली की बगीची में भव्य स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में अली मोहम्मद सदर, गुलाम रसूल, हाजी कमरुद्दीन, अनवर नेता, हाजी खालिद, नदीम ड्राइवर, अलीम भाई और रशीद बालोती सहित समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन निसार अहमद ने किया।
अपने संबोधन में हाजी जमील खा अब्बासी ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनवर नेता, यारियान अब्बास, साबिर गहनोली, हाफिज माहिर और हमीद नादोती ने भी विचार व्यक्त करते हुए हाजी जमील खा को जिला महामंत्री बनाए जाने का स्वागत किया और इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया।
समारोह में हाजी जमील खा अब्बासी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा मीणा तथा गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
