शाहपुरा में सरकारी व चारागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा।
शाहपुरा-स्मार्ट हलहल|बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने शाहपुरा एवं बनेड़ा क्षेत्र में सरकारी तथा चारागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट के शामिल होने की घोषणा की गई थी, हालांकि वे प्रदर्शन में उपस्थित नहीं हुए।
ज्ञापन में रेगर ने आरोप लगाया कि जयपुर-केकड़ी प्रस्तावित फोरलेन मार्ग के निकट स्थित लगभग 20 बीघा चारागाह भूमि के आवंटन में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उनका दावा है कि एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा गठित कथित अवैध गौशाला समिति के माध्यम से नियमों के विपरीत इस भूमि के आवंटन का प्रयास किया गया। उन्होंने इस कथित प्रकरण की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
रेगर ने आरोप लगाया कि इस मामले में संबंधित राजस्व अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत रही है। उन्होंने माता जी का खेड़ा के पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार, उपखंड अधिकारी, बिजली विभाग के अभियंता, नगर पालिका के ईओ तथा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार की भूमिका की जांच कराने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने बनेड़ा उपखंड के अरनिया रासा में पंचायत भूमि पर भाजपा जिला मंत्री द्वारा कथित अवैध कब्जा करने तथा बेरा पंचायत की श्मशान के लिए प्रस्तावित भूमि पर भाजपा विधायक के पुत्र के नाम से फर्म बनाकर कब्जे का प्रयास किए जाने के आरोप भी लगाए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रेस वक्तव्य में रेगर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने नियमों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए बिना रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे आमजन में आक्रोश है और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।
रेगर ने चेतावनी दी कि यदि कथित अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आमजन के हित में व्यापक आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव शकर लाल गाडरी, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, रायला नगर अध्यक्ष अनिल कोगटा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।शाहपुरा में सरकारी व चारागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शाहपुरा।
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने शाहपुरा एवं बनेड़ा क्षेत्र में सरकारी तथा चारागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव शकर लाल गाडरी, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, रायला नगर अध्यक्ष अनिल कोगटा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।