अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने पर विश्वजीत सिंह शक्तावत का सावर में भव्य अभिनंदन

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सावर विश्वजीत सिंह शक्तावत के मनोनयन पर सावर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र राव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत सिंह शक्तावत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कासोटिया एवं श्रीनिवास माली मंचासीन रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शक्तावत का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चांदमल खटीक, सूरज करण मालावत, उम्मेद सिंह दीदावत, कालूराम रेगर, मनजीत कुमार सेन, शंकरलाल सेन, विनोद पवार, जयपाल सिंह गुर्जर, महेश कुमार शर्मा, महेश कुमार प्रजापत, महेश कुमार जैन, प्रधान योगी, इकबाल मोहम्मद, रतन काका माली, भरत धोबी, गोपाल तेली, सत्यनारायण कोली, सुरेश जांगिड़, पाचूलाल प्रजापत, युवा नेता लड्डूराम कहार, रणजीत कहार, मथुरा प्रसाद चौहान, पप्पू भगत, मुकेश कुमार वर्मा (घटियाली), कन्हैयालाल कहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विश्वजीत सिंह शक्तावत के संगठनात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा। अंत में सभी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।