छीतर सिंह शक्तावत हुवें डाक विभाग से सेवानिवृत

शिव जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|राजकीय सेवा में 47 वर्ष भारतीय डाक विभाग छीतर सिंह के सेवानिवृति के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया। “छीतर सिंह” डाक विभाग में 47 वर्षों की निष्ठावान सेवा के उपलक्ष में आयोजित सेवानिवृति सम्मान समारोह में भारतीय डाक में 47 वर्षों तक निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक छीतर सिंह को सेवानिवृति पर हार्दिक सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं” दी। लाडपुरा निवासी छितर सिंह शक्तावत ने डाक विभाग में अपनी सेवा देते हुए 47 वर्ष तक डाक विभाग में लाडपुरा ग्राम पंचायत वासियों को अपनी सेवाएं दी हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि शक्तावत की सेवा बहुत ही सराहनीय है एक-एक चिट्ठी घर-घर जाकर समय पर देना आज के दौर में बहुत मुश्किल है। फिर भी उन्होंने अपनी सेवा से सभी को प्रभावित किया है। इस मौके पर मांडलगढ़ पोस्ट मास्टर कैलाश चंद्र वैष्णव, भीलवाड़ा EAST के मेल ओवरसीयर फूल सिंह ,PA देवीलाल , राहुल , BPM जगदीश शर्मा, डालचंद धाकड़, चंद्रप्रकाश , नरेश रेगर, संतोष कुमार, नावेद, राजेश कुमार मीणा,लहर सिंह ,गोविंद सिंह , पुरुषोत्तम गुर्जर, इत्यादि स्टाफगण मौजूद थे। सभी स्टाफ गणों ने शक्तावत के सेवानिवृत्त के मौके पर माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।
“सेवा, समर्पण और निष्ठा के 47 वर्ष” भारतीय डाक को घर-घर तक पहुँचाया।
कार्य पर प्रकाश:
47 साल में भारतीय डाक की चिट्ठी से लेकर स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर से लेकर डिजिटल इंडिया तक का सफर, कितनी पीढ़ियों तक चिट्ठियाँ, पेंशन, मनीऑर्डर पहुँचाए
बरसात, धूप, सर्दी में भी ड्यूटी से समझौता नहीं
जूनियर्स के लिए आदर्श और मार्गदर्शक
सम्मान: शॉल, साफा, माला, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट यह प्रमाणित किया जाता है कि छीतर सिंह ने भारतीय डाक विभाग में 47 वर्षों तक पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ
अपनी सेवाएं दीं।